बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
24-Nov-2019 03:15 PM
PATNA: कांग्रेस के प्रदर्शन में पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर जा रही थी. इस दौरान की पुलिस की गाड़ी में चढ़ने के दौरान बछवाड़ा से कांग्रेस विधायक रामदेव राय घायल हो गए. घायल विधायक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं.
प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रेम चंद्र मिश्रा, अखिलेश सिंह समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं. सभी को कोतवाली थाना लेकर पुलिस पहुंची हुई है.
उग्र हो गए लोग
कांग्रेस के 'जनवेदना मार्च' में भारी हंगामे में शामिल कांग्रेसी समर्थक काफी उग्र हो उठे. जिन्हें देखते हुए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. विधायक समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से निकले इस प्रदर्शन में भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते-करते अचानक कार्यकर्ता उग्र हो उठे. हड़ताली मोड़ पर कार्यकर्ता बेकाबू हो गए जिन्हें कंट्रोल में करने के लिए पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. जिसके बावजूद भी कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस टीम आंसू गैस के गोले दागने लगी.