ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए घमासान: JDU ने अपने तीन महासचिवों को दफ्तर में घुसने पर लगाई पाबंदी..चैंबर को किया लॉक ! वजह क्या है जानें.... ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार

Home / news / कांग्रेस में टूट की आशंका को बिहार प्रभारी ने किया खारिज, भक्तचरण दास...

कांग्रेस में टूट की आशंका को बिहार प्रभारी ने किया खारिज, भक्तचरण दास बोले.. मंत्री अशोक चौधरी से रिश्ता रखने से विधायक नहीं भाग जाएंगे

19-Jun-2021 12:24 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में सांसदों की टूट के बाद जनता दल यूनाइटेड ने बिहार कांग्रेस के विधायकों में टूट का दावा किया था. जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस के कई विधायक उनके संपर्क में है और आगे आने वाले दिनों में कांग्रेस विधायक अलग हो सकते हैं. जेडीयू के इस दावे पर अब बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास से की प्रतिक्रिया सामने आई है. पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने विधायकों में टूट की सभी आशंकाओं को खारिज किया है.


बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि कांग्रेस विधायकों की टूट की बात बेकार और बेबुनियाद है. भक्त चरण दास ने कहा है कि नीतीश कुमार उनके अच्छे मित्र हैं, मैं उनसे संपर्क में हूं तो क्या मैं जेडीयू में चला जाऊंगा, ऐसा नहीं होता. मंत्री अशोक चौधरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. उनसे कई लोगों की बातचीत होती है. कई विधायक अभी भी उनसे रिश्ता रखते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि कांग्रेस विधायक अपनी पार्टी छोड़कर जेडीयू में चले जाएंगे.


भक्त चरण दास ने कहा है कि सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए यह बताना सही नहीं कि कांग्रेस बिहार में टूट रही है. कांग्रेस के नेता किसी के संपर्क में हैं तो इसका कोई वीडियो या फोटो सामने आनी चाहिए. अगर ऐसी कोई तस्वीर या वीडियो सामने आती है तो हम मानेंगे कि हमारी पार्टी के विधायकों को तोड़ने की कोशिश हो रही है. हालांकि बिहार कांग्रेस प्रभारी ने इतना जरूर कहा कि आने वाले वक्त में जल्द ही आलाकमान बिहार कांग्रेस के वरीय नेताओं से बातचीत करेंगे. दिल्ली में सोनिया गांधी दो दिनों तक बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने वाली हैं. इसी आधार पर बिहार में कांग्रेस के आगामी कार्यक्रम तय किए जाएंगे.