ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / news / कांग्रेस, मांझी, कुशवाहा को सुशील मोदी की सलाह-महागठबंधन में RJD का नेतृत्व स्वीकार...

कांग्रेस, मांझी, कुशवाहा को सुशील मोदी की सलाह-महागठबंधन में RJD का नेतृत्व स्वीकार नहीं करें

18-Jul-2020 09:16 PM

PATNA : बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अब अपने विपक्षी महागठबंधन की पार्टियों को सलाह दी है. महागठबंधन में शामिल पार्टियां यानि कांग्रेस, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी को सुशील मोदी ने सलाह दी है कि वे आरजेडी यानि तेजस्वी यादव का नेतृत्व नहीं स्वीकार करें.


क्या बोले सुशील मोदी
सुशील मोदी ने आज फिर आरजेडी पर हमला करते हुए ताबड़तोड़ ट्वीट किये. उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन को ऐसे दल का नेतृत्व स्वीकार नहीं करना चाहिए, जिसका सुप्रीमो सजायाफ्ता और चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित हो.


सुशील मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर बिहार सरकार पर लगातार निशाना साध रहे तेजस्वी यादव पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है “राजद के युवा नेतृत्व को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले मॉल-मिट्टी-जमीन घोटाला और बेनामी सम्पत्ति पर बिंदुवार जवाब सार्वजनिक रूप से देने चाहिए. लालू प्रसाद को बताना चाहिए कि उनके राज में सड़कें क्यों नहीं बनीं?”


बिहार के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव को ये बताना चाहिये कि ऐसा अलकतरा घोटाला किसके राज में हुआ था जिसके कारण तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री को जेल जाना पड़ा था. उन्हें घोटाले का आरोपी होने के बावजूद पार्टी ने विधानसभा का टिकट क्यों दिया. बाद में उन्हें विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ी थी.


कोरोना पर दहशत फैला रहा है विपक्ष
सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार में कोरोना को लेकर विपक्ष दहशत फैलाने में लगा है. ट्वीटर पर उन्होंने लिखा है “केंद्र और राज्य की सरकारें संक्रमण रोकने के लिए युद्ध स्तर पर संघर्ष कर रही हैं. एक तरफ लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है, तो दूसरी तरफ रोजाना 20 हजार सैंपल जांच का लक्ष्य पूरा करने पर काम जारी है. अब शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच करायी जा सकेगी. स्थिति का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम आने वाली है. दूसरी तरफ विपक्ष चिकित्सा सेवाओं के प्रति अविश्वास और आम लोगों में कोरोना से दहशत पैदा करने में लगा है.”