बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
28-Dec-2019 06:30 PM
RANCHI: हेमंत सोरेन रविवार को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे. इसमें कांग्रेस कोटे से सिर्फ एक नेता शपथ लेंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का नाम सामने आया हैं इसकी जानकारी झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने दी हैं.
कौन सा मिलेगा पद ये अभी तक साफ नहीं
रामेश्वर उरांव किस पद का शपथ लेंगे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आते ही डिप्टी सीएम पद पर दावा कर दिया था. इस बीच कई और नेताओं ने स्पीकर पद का दावा किया था. लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है. उरांव दो बार सांसद रह चुके हैं. पार्टी के सबसे सीनियर नेताओं में से भी एक हैं. इस बार वह लोहरदगा से विधानसभा का चुनाव जीतें हैं.
सोनिया से मिल चुके हैं हेमंत
25 दिसंबर को हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में ही तय हो गया कि कांग्रेस के खाते में कौन-कौन सा पद और विभाग जाएगा. बता दें कि हेमंत 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत की पार्टी जेएमएम ने राजद, कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी. लेकिन चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर सफलता मिली. वही, जेवीएम ने भी हेमंत सरकार को समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. इसके अलावे एनसीपी और एक निर्दलीय का भी समर्थन मिला हैं. कुल मिलाकर हेमंत को 52 विधायक को समर्थन सरकार बनाने के लिए मिला हैं.