ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, पटना के सांसद और सभी विधायक भी...

कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, पटना के सांसद और सभी विधायक भी नहीं पहुंचे

16-Nov-2019 03:53 PM

PATNA:  चौकीदार चोर के नारे के खिलाफ बीजेपी आज पटना समेत बिहार के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन पटना में ही इस प्रदर्शन का दम निकल गया. इसमें बीजेपी के ही नेता शामिल नहीं हुए. पटना के एक विधायक को छोड़ बाकी विधायक और कोई भी पटना का सांसद शामिल नहीं हुए


प्रदर्शन में पहुंचे सिर्फ 3 बड़े नेता

आज बीजेपी पटना के कारगिल चौक पर प्रदर्शन कर रही थी. इसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, विधायक अरूण सिन्हा ही पहुंचे और कुछ गिने चुने कार्यकर्ता थे. बीजेपी नेताओं ने ही इस प्रदर्शन की हवा निकाल दी. सांसद रामकृपाल यादव, विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, आशा देवी समेत कई विधायक, नेता पटना में मौजूद रहने के बाद भी कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होना जरूरी नहीं समझा. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रदर्शन में शामिल हो रहे संजय जायसवाल को देख कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा. महिला कार्यकर्ताओं की भागेदारी भी दिखी.  इस प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को बीजेपी ने प्रेसवार्ता कर जी जान लगाने की बात की थी.

राहुल गांधी से माफी मांगने का दिया नारा

प्रदर्शन में पहुंचे इन तीन नेताओं ने कुछ कार्यकर्ताओं के दम पर राहुल गांधी से माफी मांगने का नारा दिया. प्रदर्शन में संख्या कम देख दुखी ये नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं थे. लेकिन कैमरा देखा तो हिम्मत की और नारा लगाया कि राहुल गांधी देश से माफी मांगे. इतना होने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया.