Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
15-Mar-2020 09:10 PM
BHOPAL: कांग्रेस से 5 दिन पहले इस्तीफा दे चुके 16 विधायकों ने दूसरी बार इस्तीफा स्पीकर एनपी प्रजापति को भेजा है. 16 विधायकों ने कहा है कि वह फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं हो सकते हैं.
6 विधायकों की तरह सभी का इस्तीफा करे मंजूर
16 विधायकों ने कहा कि जिस तरह से स्पीकर ने 6 विधायकों का इस्तीफा मंजूर किया उसकी तरह से बाकी 16 विधायकों का भी इस्तीफा मंजूर करें. ये सभी 22 विधायक अभी बेंगलुरु में हैं. किसी भी कीमत पर वह भोपाल आने को तैयार नहीं हैं.
सोमवार को हो सकता है फ्लोर टेस्ट
बताया जा रहा है कि सीएम कमलनाथ का फ्लोर टेस्ट होगा. इसको लेकर कांग्रेस के जयपुर से 86 विधायक भोपाल पहुंच गए हैं. आज शाम सीएम आवास पर विधायकों की बैठक भी हुई है. जयपुर से आने बाद सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया है. बता दें कि सिंधिया गुट के 22 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह बेंगलुरु में रूके हुए हैं. सभी पहले ही कह चुके हैं कि जब तक सिंधिया का आने का आदेश नहीं होगा वह भोपाल नहीं आएंगे. सिंधिया खुद इस्तीफा देने के बाद बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि 22 विधायक भी बीजेपी में जल्द ही शामिल हो सकते हैं.