पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त
28-Aug-2020 01:08 PM
By ASMEET SINHA
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है. सभी पार्टियां अब जोरों-शोरों से चुनाव के प्रचार-प्रसार में लग गई है. इसी के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बिहार प्रभारी अजय कपूर के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी के नेताओं ने चुनावी रणनीतियों की चर्चा की.
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष के रवैये से जनता अब उब चुकी है इसलिए इस बार बिहार की जनता बदलाव चाहती है. आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने मजबूती से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है. इसके लिए 1 से 21 सितम्बर तक लगभग 100 वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा और हर जिले के अन्दर रैली कैसे की जाए उसका डेमो दिखाया जाएगा.
सीटों के बंटवारे के बारे में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी कितनी सीटों से चुनाव लड़ेगी इस बात को तय आलाकमान करेंगे. फिलहाल, कोआर्डिनेशन कमेटी में राहुल गांधी भी इंटरेस्ट ले रहे हैं, सारी बातों को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस पर फैसला लिया जाएगा. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि इस बार हर जिले में 2-3 रैली की जाएगी और इस बार चुनाव के जो नतीजे महागठबंधन के पक्ष में होंगे.