खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Aug-2023 10:16 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' को लेकर बुधवार को विवाद छिड़ गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां सदन के भीतर राहुल गांधी के इस व्यवहार की आलोचना की तो वहीं बीजेपी की महिला सांसदों ने स्पीकर से इसकी लिखित शिकायत कर दी। फ्लाइंग किस मामले पर कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने विवादित बयान दिया है।
नीतू सिंह ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी को लड़की की कमी नहीं है। यदि फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। 50 साल की बुढ़ी महिला को वो क्यों फ्लाइंग किस देंगे। स्मृति ईरानी और बीजेपी की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर जो आरोप लगाया है वो निराधार और गलत है।
नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू कुमारी सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कोई फ्लाइंग किस का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति रानी अपना देखें। जिस सहेली ने उनको संरक्षण दिया और मदद की। उसी के पति को भगाकर उन्होंने शादी कर ली। वे हमारे नेता राहुल गांधी पर बात करती है। उनको शर्म आनी चाहिए कि ऐसा सवाल उठाती है।
नीतू सिंह ने कहा कि हम लोगों ने भी वह वीडियो देखा है। वहां तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को कैसे समझ में आ गया कि राहुल जी उनकों फ्लाइंग किस दे रहे हैं। ये सब आरोप गलत है। यह सोची समझी साजिश है। ऐसा कोई बात हुआ ही नहीं है। हमारे नेता राहुल जी को लड़की की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे। स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की बुढियां को क्यों फ्लाइंग किस देंगे? यह सब आरोप निराधार है।