गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Dec-2023 11:02 AM
By First Bihar
PATNA : आज कल में खबर छप रहा था कि हम नहीं जा रहे हैं इंडिया गठबंधन की मीटिंग में। लेकिन हम तो बात ही दिए थे कि और भी लोग रहेंगे हम भी रहेंगे। हम तो चाहते हैं की तेजी से लोग करें काम। हम तो बार बार बोल रहे हैं कि हमको कुछ नहीं चाहिए। हम तो बस इतना बोल रहे हैं कि सबलोग एक साथ काम में लगिए। मेरे जाने की बात रही तो हमको सर्दी - खांसी,बुखार गो गया था इसलिए कहीं जा नहीं रहे थे बाकी हम तो शामिल होंगे ही इंडी गठबंधन की मीटिंग में इसमें कहां कोई बात है। यह बातें बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खुद के विपक्षी गठबंधन की मीटिंग में शामिल होने से जुड़े सवालों पर कहा है।
दरअसल, सीएम नीतीश से जब यह सवाल किया गया कि देश की मांग है आप नेतृत्व करें तो इसके जब आपने उन्होंने कहा कि - नहीं यह सब बेकार है।हमारी नहीं राय है। हम नहीं ई सब चाहते हैं।अब कोई जो बोलना चाहता है तो बोले। हम तो चाहते हैं कि सबलोग साथ आकार काम करें।
इसके अलावा जब उनसे सवाल किया गया कि इंडिया गठबंधन में रीजनल पार्टी की क्या भूमिका होनी चाहिए तो नीतीश कुमार ने कहा कि इसको लेकर आपस में बैठक कर बातचीत की जानी चाहिए। लेकिन अभी कुछ भी करना उचित नहीं ना होगा। मीटिंग होगा तो उसमें यह सब चीज कहीं जाएगी मीटिंग के बाद सब चीज आपको बता भी दिया जाएगा। हम तो सबको कह रहे हैं की बहुत अच्छे ढंग से तेजी से काम कीजिए।
वहीं पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस की तीन राज्य में हुई हर पर नीतीश कुमार ने कहा कि हर राज्य को अपना अधिकार है मतदान करने का। पिछले बार देखे नहीं कांग्रेस वाला कई जगह जीता था इस बार भी मान लीजिए एक जगह तो जीत हुई है ना। कांग्रेस को भी कम वोट नहीं आया है अच्छा ही वोट आया है। इसलिए इन सब चीजों पर कोई खास चर्चा नहीं है। हार जीत तो होते रहता है।
उधर, अमित शाह के आगमन पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह तो पुराना काम रहा है। इसमें हम शामिल होंगे ही। अमित शाह आ रहे हैं तो अच्छी बात है। हम जाएंगे उस मीटिंग में शामिल होंगे उसमें कोई बात थोड़े न है। बैठक है अमित शाह आ रहे हैं ये अच्छी बात है। ये सब तो चलते ही रहता है।