दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Nov-2019 07:16 AM
DELHI: महाराष्ट्र में सरकार गठन पर सियासी ड्रामा जारी है. शिवसेना अब तक NCP और कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाई है. उधर अब महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर आज कांग्रेस और एनसीपी की दिल्ली में बैठक होगी. यह मीटिंग आज शाम 5 बजे होगी. बैठक के बाद ये साफ हो सकता है कि नई सरकार बनने में कितना वक्त लगेगा.
दूसरी ओर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन पर आज राज्यसभा में केंद्र सरकार रिपोर्ट पेश करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में राष्ट्रपति शासन से संबंधित रिपोर्ट पेश करेंगे. महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी द्वारा सरकार नहीं बना पाने की स्थिति में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की थी, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी से वहां राष्ट्रपति शासन लग गया था.
इससे पहले सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने जो बयान दिया उससे शिवसेना टेंशन में आ गई. शरद पवार ने कहा था कि हमारी महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कोई चर्चा ही नहीं हुई. इसे शिवसेना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं शरद पवार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि पवार क्या कहते हैं, इसे समझने के लिए 100 जन्म लेने होंगे.