RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
18-May-2021 09:17 AM
JEHANABAD : बिहार के जहानाबाद जिले में मामूली विवाद में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. गोलीबारी की इस घटना में बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने से युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
घटना जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के नौआमा गांव की है. घायल युवक की पहचान उसी गांव के रहने वाले भोला कुमार के रूप में की गई है. गोली भोला के पीठ में लगी है. घटना के बारे में पीड़ित के परिजनों ने बताया कि भोला और अन्य युवक गांव में कोल्डड्रिंक पीने के लिए निकले थे. इसी दौरान गांव के ही कुछ लड़कों से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया. जानकारी मिलने के बाद गांव के अन्य लोग पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया. जब वे लोग लौटने लगे तभी बदमाशों ने पीछे से भोला को गोली मार दी. वहीं, दहशत फैलाने के उद्देश्य कई राउंड फायरिंग भी की.
इधर, गोलीबारी की सूचना पाकर शकूराबाद थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. इस संबंध में शकूराबाद थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गोली मारने वालों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.