NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
17-Jul-2020 03:07 PM
Desk : कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने ट्रेड अप्रेंटिस और टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिए कुल 358 रिक्तियां जारी की गई हैं. इस क्षेत्र में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन नि:शुल्क रखा गया है. अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीवार अलग-अलग पदों के लिए आवेदन भर सकतें हैं.
ट्रेड अप्रेंटिस के 350 पदों के लिए आपकी शैक्षणिक योग्यता संबंधित ट्रेड में आईटीआई की होनी चाहिए. उम्र की सीमा अप्रेंटिसशिप के नियमानुसार तय की गई है. वहीं टेक्नीशियन (वोकेशनल) अप्रेंटिस के 8 पदों के लिए संबंधित ट्रेड में वोकेशनल हायर सेकेंडरी एजुकेशन पास होने जरुरी है.
इस वैकेंसी के लिए उम्मीदवार 04 अगस्त 2020 तक आवेदन दे सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार कोचीन शिपयार्ड की वेबसाइट cochinshipyard.com पर जाकर दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता और उस परीक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए कोचीन शिपयार्ड की तरफ से कोई लिखित या ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन नहीं होगा.