गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
13-Nov-2020 09:27 PM
LAKHISARAI : जिले से एक छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है. कोचिंग में पढ़ने गए एक स्टूडेंट को अपराधियों ने किडनैप कर लिया है. बदमाशों ने फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है. मामला सामने आने के बाद लखीसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला लखीसराय जिले के कबैया थाना इलाके का है. जहां बिलौरी गांव से एक स्टूडेंट के अपहरण का मामला सामने आया है. बिलौरी के रहने वाले स्व रविंद्र यादव उर्फ शोषण यादव के बेटे राजीव कुमार (17) को अपराधियों ने उठाया है. राजीव को छोड़ने के बदले में अपराधियों ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है. इस घटना को लेकर युवक के चाचा ने कबैया थाना में मामला दर्ज कराया है.
पीड़ित परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव शुक्रवार को सुबह में 5 बजे कोचिंग में पढ़ने के लिए लखीसराय जा रहा था. कोचिंग में पढ़ने वाले कुछ अन्य बच्चों ने राजीव की साइकिल और किताबें सड़क किनारे पड़ी देखी तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी. खोजबीन के बाद जब राजीव का पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में मामला दर्ज गया गया.
लड़के के चाचा साधु यादव से बात ने बताया कि राजीव के ही मोबाइल नंबर 9546885493 से उनके नंबर 9097307213 पर एक कॉल आया था, जिसमें उनसे 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई. नहीं देने पर भतीजे से हाथ धो बैठने की भी धमकी दी गई है. फिरौती की रकम देने के लिए बदमाशों ने 3 दिनों का समय दिया है. एसपी सुशील कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. कोचिंग जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.