अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Feb-2023 02:08 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में आए दिन अधिकारियों के नए कारनामों का खुलासा होता रहता है। इस बार जिस अधिकारियों के काले कारनामों का खुलासा हुआ है वो मुजफ्फरपुर जिले में सरैया प्रखंड के सीओ ( अंचलाधिकारी ) नारायण बैठा हैं। इनके ऊपर जमीन के दाखिल-खारिज के बदले 1,900 रुपये की रिश्वत की मांग करने का आरोप है।
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल विडिओ में एक शक्स जमीन के विवादित होने के कारण पैसा देने की बात कह रहे हैं। बातचीत के दौरान ही वह एक व्यक्ति को बुलवाते हैं और उसी को पैसा देने के लिए कहते हैं। इसके बाद वीडियो में व्यक्ति उस शक्श के हाथ में 1,900 रुपये देते हुए दिखाई देता है। यह शक्स जो दिख रहा है वह मुजफ्फरपुर जिले में सरैया प्रखंड के सीओ ( अंचलाधिकारी ) नारायण बैठा बताए जा रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो तेजी से वायरल है। लेकिन, इस वायरल वीडियो की सटीकता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय विधायक ने डीएम से मिलकर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद विधायक अशोक कुमार सिंह ने डीएम से मिलकर सीओ के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है। वह इससे पहले भी मुख्यमंत्री के समक्ष अंचलाधिकारी के भ्रष्टाचार का मामला उठा चुके हैं, जिसपर जांच टीम गठित की गई है। वहीं अब यह मामला सामने आने के बाद जब सीओ नारायण बैठा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने नो कमेंट कहकर मोबाइल कॉल डिसकनेक्ट कर दिया।