ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / CM योगी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, चिट्ठी में लिखा था बम...

CM योगी को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, चिट्ठी में लिखा था बम से उड़ाने की बात

14-Aug-2022 01:03 PM

DESK : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. लखनऊ साईबर सेल ने राजस्थान के भरतपुर से आरोपी सरफराज को गिरफ्तार किया है. सीएम योगी को शनिवार यानी 13 अगस्त को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद बड़ी कार्रवाई की है.


दरअसल, लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहने वाले देवेंद्र तिवारी के घर पर एक बैग में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी. इस पत्र में मुख्यमंत्री योगी और देवेंद्र तिवारी को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. चिट्ठी में लिखा था कि अवैध बूचड़खानों के खिलाफ PIL करने से मुसलमानों के पेट पर लात पड़ी है. साथ ही लिखा था कि ओवैसी और मौलाना मदनी को तुम लोगो ने रुलाया है उनके आंसुओ का बदला लिया जाएगा. 


बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिनों के अंदर दो बार मारने की धमकी दी गई. 8 अगस्त से पहले 2 अगस्त को भी सीएम को धमकी मिली थी. साथ ही उन्हें यूपी चुनाव से पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि, गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.