बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Feb-2023 05:51 PM
By First Bihar
DESK: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आ रही है, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास के बाहर बम होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया। सीएम आवास के बाहर बम होने की जानकारी मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और मामले की छानबीन की। जांच के दौरान मामला फर्जी निकला, जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फिलहाल सीएम आवास की सुरक्षा सख्त कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर सीएम योगी के आवास के बाहर बम होने की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर सीएम आवास के बाहर और आसपास के इलाकों में सघन जांच की गई हालांकि किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की गई है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में सघन जांच की जा रही है।
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर बम की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एहतियात बरतते हुए सघन चेकिंग कराई गई लेकिन कुछ भी नहीं मिला है। अब तक की जांच में सूचना फर्जी निकली है। सूचना देने वाले का पता लगाया जा रहा है और एहतियात के तौर पर आसपास के सभी इलाकों में चेकिंग की जा रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...