ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / CM Yogi Adityanath: थूक और पेशाब जेहाद के खिलाफ एक्शन में सीएम योगी,...

CM Yogi Adityanath: थूक और पेशाब जेहाद के खिलाफ एक्शन में सीएम योगी, सभी ढाबा-रेस्टोरेट के लिए जारी कर दिया ये बड़ा आदेश

24-Sep-2024 03:13 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर दुकान के मालिक का नाम लिखने का आदेश जारी किया था। इस मामले को लेकर खूब सियासत हुई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और सरकार को अपने फैसले पर रोक लगानी पड़ी थी। अब सीएम योगी ने थूक और पेशाब जेहाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए इसी तरह का आदेश राज्य के सभी ढाबा और रेस्तरां संचालकों के लिए जारी किया है।


दरअसल, उत्तर प्रदेश में खाने-पीने की चीजों पर थूकने या उसमें पेशाब मिलने के मामले सामने आने के बाद इसको लेकर योगी आदित्यनाथ की सरकार सख्त हो गई है। पिछले दिनों जूस में पेशाब मिलाने की घटना सामने आई थी। इसके साथ ही साथ कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए जिसमें होटल और रेस्टोरेंट में खाना बनाने वाले उसके ऊपर थूकते दिखे।


इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने आदेश जारी किया है कि गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। राज्य के हर ढाबा और रेस्टोरेंट पर मालिक और उसके संचालक का नाम लिखा जाए। वहां के कर्मचारी मास्क का इस्तेमाल करें और सीसीटीवी लगाया जाए।


सीएम योगी ने राज्य के सभी होटलों, ढाबो, रेस्टोरेंट आदि में जांच अभियान चलाने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य अधिनियम में संशोधन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि खाने पीने की चीजों में गंदी चीजों को मिलाने की घटनाएं सामने आई हैं जो काफी वीभत्स हैं और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालने वाली हैं। ऐसे कुत्सित प्रयास कतई स्वीकार नहीं किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस प्रबंध किए जाने की आवश्यकता है।