मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-Apr-2021 08:07 PM
DESK : देश में कोरोना की दूसरी लहर का जबरदस्त स्प्रेड देखने को मिल रहा है. आम लोगों की क्या कहें राज्य के मुख्यमंत्री तक इसकी चपेट में आते दिख रहे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस तक कोरोना पहुंच गया है. सीएम ऑफिस के कई अधिकारियों के पॉजिटिव मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है.
सीएम योगी ने लिखा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं. यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है. सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज शाम 7 बजे यह ट्वीट किया है.
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और सीएम के सचिव अमित सिंह पॉजिटिव पाए गए हैं. मुख्यमंत्री आवास के भी दो कर्मचारियों के संक्रमित होने की बात सामने आ रही है.
उत्तर प्रदेश में रविवार को 15 हजार से ज्यादा नए केस आए थे जबकि सोमवार को 13 हजार के आसपास केस आने से सबने थोड़ी राहत महसूस की थी. लेकिन मंगलवार को 18,021 नए केस आने से संकट फिर बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण से 9309 लोगों की मौत हो चुकी है.