Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
22-Dec-2023 12:12 PM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर मुख्यमंत्री आवास से निकल कर सामने आ रही है। जहां बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की है। जहां इन दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत हुई है। तेजस्वी यादव की सीएम नीतीश से यह मुलाक़ात कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नीतीश कुमार के साथ टेलीफोनिक बातचीत से बाद हुई है।
दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात कर ली है। विपक्षी पार्टियों का गठबंधन बनाने की कवायद शुरू होने के बाद राहुल गांधी ने कभी नीतीश से फोन पर बात नहीं की थी। लेकिन दिल्ली में हुई I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में उभरे तनाव के बाद राहुल गांधी ने नीतीश को फोन कर बात की। इसके बाद अब सीएम नीतीश के आवास पर तेजस्वी यादव भी पहुंचे हैं और बताया जा रहा है कि यहां कैबिनेट विस्तार और लोकसभा के लिए सीट शयेरिंग का फार्मूला समेत कई मुद्दों पर बातचीत हुई है।
मालूम हो कि, इससे पहले जेडीयू सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी सामने आई थी उसमें राहुल गांधी और नीतीश कुमार के बीच बातचीत में बिहार के मंत्रिमंडल में कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा हुई थी। इस दौरन नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को कहा कि- वे किसी भी वक्त कांग्रेस के मंत्रियों की संख्या बढ़ाने को तैयार हैं। लेकिन, लालू यादव और तेजस्वी यादव के कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो रहा है। नीतीश ने राहुल गांधी को बताया कि वे कई दफे राजद के शीर्ष नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा कर चुके हैं लेकिन वे कुछ बोल ही नहीं रहे हैं। इसके बाद अब नीतीश और तेजस्वी दोनों के बीच इस मुद्दों पर भी बातचीत हुई है।
आपको बताते चलें कि, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पिछले कई दिनों से नीतीश कुमार के कार्यक्रमों का बहिष्कार कर रखा है। वे वैसे किसी कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं, जिसमें नीतीश कुमार जा रहे हैं। दिल्ली में हुई विपक्षी पार्टियों की बैठक में भी नीतीश की बातचीत लालू-तेजस्वी से नहीं हुई थी। लेकिन राहुल गांधी से बात के बाद नीतीश का मिजाज बदला है।