सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
28-Jan-2021 03:25 PM
By Aryan Anand
PATNA : फरवरी में शुरू होने वाले विधानमंडल के बजट सत्र के ठीक पहले कैबिनेट विस्तार की चर्चा बिहार के सियासी गलियारों में जोरों से है. हालांकि 16 नवंबर को सरकार गठन के बाद से लगातार यह कयास लग रहे हैं यह कैबिनेट का विस्तार आखिर कब होगा. लेकिन आज एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में वीआईपी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री मुकेश साहनी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी लगभग उसी वक्त सीएम आवास पहुंचे थे.
इस मुलाकात के बाद अब सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सीएम आवास से निकलते वक्त स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. लेकिन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात सरकार की पॉलिसी मेकिंग को लेकर होते रहती है और इसी संदर्भ में आज उनकी बातचीत हुई है.
आपको याद दिला दें कि बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होने वाला है. 16 नवंबर को जब सरकार का गठन हुआ था, उस वक्त बेहद छोटे मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ शपथ ली थी. फिलहाल हर मंत्री के पास कई विभाग हैं और यह बात तय मानी जा रही है कि विधानसभा के बजट सत्र के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. मुकेश सहनी से मुख्यमंत्री की मुलाकात इस बात का संकेत हो सकती है.
माना जा रहा है कि विधानमंडल सत्र के दौरान सरकार के बजट और अन्य विधायकों और बाकी विभागीय कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच बातचीत हुई होगी. हालांकि इस बारे में अधिकारिक तौर पर कोई बात निकलकर सामने नहीं आई है. अब मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नए सिरे से सियासी गलियारे में चर्चाएं जरूर हो रही हैं