‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!
02-Sep-2022 05:20 PM
PATNA : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी ने बिहार में संघ के कार्यालयों की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है। हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा है कि बिहार में सरकार जाने के बाद संघ के लोग कोई भी साजिश कर सकते है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर जहां भी संघ के कार्यालय है उनकी जांच होनी चाहिए, ये लोग बम ब्लास्ट, आतंकी हमले और सांप्रदायिक हमले की साजिश रच सकते है। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर हम प्रवक्ता दानिश रिजवान आक्रमक हो गए है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि यूपी की तरह बिहार में भी मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी चाहिए। गिरिराज ने कहा था कि आज जरूरत है जो भी सीमावर्ती इलाका चाहे वो नेपाल हो बंगाल हो या बांग्लादेश का बॉडर हो वहां से सटे मदरसों और मस्जिदों की जांच होनी चाहिए, उनका सर्वे होना चाहिए। वहां कौन लोग वहां रह रहे है, भारत के खिलाफ वो काम कर रहे है या भारत के पक्ष में काम कर रहे है इसकी जांच होनी चाहिए।
बिहार में सत्ता परिवर्तन होने के बाद से बीजेपी जहां एक ओर जंगलराज, सुशासन और हिंदुत्च पर हार्ड लाइन के बहाने जेडीयू-आरजेडी के नेतृत्व में चल रहे महागठबंधन सरकार को घेर रही है वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से बीजेपी को सांप्रदायिकता के नाम पर घेरने की कोशिश हो रही है। गिरिराज सिंह ने जहां एक ओर मदरसों की जांच कराने की मांग सरकार से की है तो वही दानिश ने संघ कार्यालयों की जांच कराने की मांग कर इसे सियासी रंग दे दिया है।