छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग
10-Jul-2022 07:23 AM
DESK : देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व मनाया जा रहा है. बकरीद पर लोग नमाज अदा करेंगे और खुदा से अमन-चैन की दुआएं मागेंगे. नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले और बकरीद की मुबारकबाद देंगे. मुस्लिम समाज के घरों में पर्व को लेकर खासा देखने को मिल रहा है. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पर्व की खुशियां मना रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यदाव ने लोगों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दी है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद देते हुए ट्विट किया. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि “ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. ईद-उल-अजहा का त्योहार असीम आस्था का त्योहार है. खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है. इस त्योहार को आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं.”
वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बकरीद के मौके पर लोगों को मुबारकबाद दिया. उन्होंने ट्विट कर लिखा कि आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद। ये पर्व क़ुर्बानी की मिसाल पेश करता है. देश में भाईचारा और अमन-व-अमान क़ायम रहे ये हम सभी की साझी ज़िम्मेदारी है. ये ईद आपकी जिंदगियों में हर तरह की सलामती एवं ख़ुशियाँ लाए और ये ख़ुशियाँ बेशुमार बढ़ती रहें.”
बता दें कि इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक बकरीद को ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है. ईद-उल फित्र के बाद मुसलमानों का ये दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है. इस मौके पर ईदगाह या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है.