गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
14-Sep-2022 09:37 AM
PATNA: बेगूसराय में गोलीबारी की घटना के बाद बिहार की सियासत गर्म है। बीजेपी के कई नेता लगातार नीतीश कुमार को घेरे में ले रहे हैं। इसी बीच अब केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने भी सीएम नीतीश पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार ने सत्ता के मोह में बिहार की जनता को जंगलराज में धकेल दिया है।
अश्विनी चौबे ने कहा कि बेगूसराय की घटना के बाद महिलाओं में दहशत व्याप्त है। नीतीश कुमार ने सत्ता की लालच में बिहार की जनता को जंगलराज में धकेल दिया है। जनता ने उनपर भरोसा दिखाकर उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी दिलाई, लेकिन अब वे लोगों की सुरक्षा नहीं कर पा रहे हैं। चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार को शर्म आनी चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में ये पहली घटना नहीं है। ऐसी कई घटना लगातार सामने आ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री इसपर कोई एक्शन नहीं ले रहे हैं। बेगूसराय में जो घटना घटी है, उसके बाद से लोग सहमे हुए हैं। खासकर महिलाओं में सबसे ज्यादा दहशत देखा जा रहा है।