Bihar Vidhan Sabha : '2026 में भी पीपल पेड़ के नीचे बच्चों को पढ़ना पड़ता है ...', स्कूल के जमीन पर माफिया ने कर लिया है अतिक्रमण; जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब Bihar Vidhan Sabha : मंत्री ने खुद स्वीकार बिहार में होती है खाद कालाबजारी, BJP विधायक ने कहा - एक्शन की बात झूठी ! जमीन पर नहीं दिख रहा कोई असर Bihar Assembly : वह प्रॉक्सी मंत्री हैं क्या ? विजय सिन्हा की जगह जीवेश मिश्रा देने लगे जवाब, BJP विधायक ने ही उठा दिया सवाल; पढ़िए फिर क्या हुआ बिहार विधानसभा में कृषि विभाग पर हंगामा: बीज प्रमाणन घोटाले में बड़े अफसरों पर क्यों नहीं हुई कार्रवाई? जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Bihar News: सात समंदर पार की मोहब्बत, सनातन परंपरा की बारात: मिशेल और बैलेस्टिक ने हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी Bihar Vidhan Sabha : 'कोई हमको वोट दें या नहीं दें ...', कटौती प्रस्ताव पर अशोक चौधरी के बयान पर विस में हंगामा, विपक्ष के विधायक ने कहा - मंत्री ने कहा नहीं करेंगे आपके यहाँ काम Bettiah viral video : 'मारब सिक्सर के छह गोली छाती में रे...', आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ देसी कट्टा लेकर डांस कर रहे थे जीजा-साला, अब पुलिस ने किया अरेस्ट Bihar News : बिहार सरकार की बड़ी सौगात: पटना में खुला पहला ‘फ्री’ वर्किंग वुमन हॉस्टल, सिर्फ इतने रुपए में रहना-खाना
09-May-2021 03:40 PM
PATNA: कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना के बढ़ते चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। बिहार में भी 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान लोगों से घर में रहने और कोरोना से जारी इस जंग में सरकार का सहयोग करने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बिहार की जनता से सरकार का साथ देने की बात कही है। सीएम नीतीश ने कहा कि हम सब मिलकर ही कोरोना से जारी इस जंग को जीत पाएंगे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि इस संकट काल में सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। कोरोना की पहली लहर के दौरान बिहार ने बहुत दृढ़ता और साहस के साथ ये लड़ाई लड़ी। कोराना की दूसरी लहर में भी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए हमें खुद को और अपनों को बचाना है। ऐसे में कोरोना के खिलाफ जारी इस जंग में सरकार का साथ देने की बात कही। नीतीश कुमार ने कहा कि आइए संकल्प लेते हैं कि हम सब मिलकर इस जंग को जीतेंगे।
सीएम नीतीश ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सभी जरूरी कदम सरकार उठा रही है। इस आपदा से निपटने में बेहद धैर्य, अनुशासन और हिम्मत के साथ काम करने वाले चिकित्सकों, नर्सों, सफाई कर्मियों, प्रशासन और पुलिस सहित सभी कोरोना योद्धाओं का हम पूरे बिहार परिवार की तरफ आभार व्यक्त करते हैं। इस आपदा में अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिगण मानवता की सेवा कर रहे हैं। युवा साथी जनता की सेवा के लिए विशेष रूप से सक्रिय हैं और सोशल मीडिया का सकारात्मक प्रयोग कर रहे हैं। जो सराहनीय है। ऐसे सभी लोगों का भी हम बिहार परिवार की तरफ से धन्यवाद करते हैं।