गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
02-Dec-2023 09:26 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत में सुधार हुई है। ऐसे में सीएम अपनी तबीयत में सुधार के बाद क बार फिर से जनता दरबार शुरू हो रहा है। जिसमें राज्य के आम आवाम की समस्याओं के समाधान के लिए नीतीश कुमार लोगों के बीच उपलब्ध होंगे। सोमवार यानी 4 दिसंबर को नीतीश कुमार जनता दरबार कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।
दरअसल, कैबिनेट विभाग के अपर सचिव निशीथ वर्मा ने जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर पत्र भेजकर सभी जिलाधिकारियों को जानकारी दी है। इसके साथ ही इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। अधिसूचना और डीएम को भेजे गये पत्र के मुताबिक 4 दिसंबर को जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन महीने के पहले सोमवार के लिए निर्धारित विभागों और विषयों से संबंधित मामले लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित समय पर इन विभागों से जुड़ी आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
मालूम हो कि, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार राजगीर महोत्सव के समय बीमार हो गए थे। उसके बाद यह आयोजन स्थगित था। स्वस्थ होकर नीतीश कुमार फिर से जनता दरबार में शामिल होकर लोगों की फेस टु फेस समस्या सुनते हैं और अधिकारियों को तत्काल निर्देश देकर समाधान करवाते हैं। ऐसे में अब सोमवार को एक बार फिर सीएम लोगों की समस्या को सुनते हुए नजर आएंगे।
उधर, सीएम नीतीश के जनता दरबार में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। इसमें समस्याओं का विवरण देना पड़ता है। फरियादी को ऑनलाइन ही मिलने का समय मिल जाता है। राज्य भर से फरियादी जनता दरबार में पहुंचते हैं। नीतीश कुमार अपने सामने उनकी समस्या की सुनवाई करते हैं।