ब्रेकिंग न्यूज़

चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें

Home / news / सीएम नीतीश कई जिलों के डीएम से कर रहे बात, क्वॉरेंटाइन सेंटर में...

सीएम नीतीश कई जिलों के डीएम से कर रहे बात, क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूरों से ले रहे फीडबैक

23-May-2020 12:11 PM

PATNA: कोरोना संकट के बीच सीएम नीतीश कुमार आज फिर 10 जिलों के डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर रहे हैं. बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों के रहने की व्यवस्था और इलाज को लेकर बातचीत कर रहे हैं. इसके अलावे सीएम कई जिलों के डीएम को अलग-अलग निर्देश भी दे रहे हैं. 

क्वॉरेंटाइन सेंटर के मजदूरों से भी बात

इसके अलावे सीएम नीतीश कई क्वॉरेंटाइन सेंटर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जायजा ले रहे हैं. यही नहीं कई क्वॉरेंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी मजदूरों से वह व्यवस्था और खाने का फीडबैक भी ले रहे हैं. कहा से आए है क्या कर क्या वहां पर करते थे. क्वॉरेंटाइन सेंटर में क्या परेशानी यह सब प्रवासी मजदूरों से पूछ रहे हैं. 

कल कहा था कि रोजी-रोटी की जुगाड़ यही पर किया जाएगा

 22 मई को भी सीएम  ने 10 जिलों के 20 क्वॉरेंटाइन सेंटर का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निरीक्षण किया था. नीतीश कुमार ने इस दौरान प्रवासियों से बातचीत भी की थी और भरोसा दिया था कि घर में ही उनकी रोजी-रोटी का जुगाड़ किया जा रहा है. उन्हें प्रदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर वह चाहें तो वही यहीं रह सकते हैं और अपने हुनर का इस्तेमाल कर बिहार के विकास में भूमिका निभा सकते हैं. राज्य सरकार लगातार इसके लोगों के साथ-साथ अन्य कामगारों को रोजगार मुहैया कराने की दिशा में कार्य योजना बनाकर काम कर रही है. सरकार का मकसद घर में ही लोगों को रोजगार मुहैया कराने का है. इस डिजिटल निरीक्षण के दौरान सीएम ने क्वॉरेंटाइन सेंटर में भोजन, पानी, रसोई घर, लोगों की रहने की व्यवस्था और केंद्र में साफ़-सफाई को लेकर भी बारीकी से अवलोकन किया. इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रवासियों ने कहा कि वह बाहर नहीं जाना चाहते हैं. बिहार में ही रहकर काम करना चाहते हैं.