Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
11-Jan-2024 05:42 PM
By First Bihar
PATNA: अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने इसे बीजेपी और आरएसएस का इवेंट बताते हुए कार्यक्रम में जाने से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है तो वहीं विपक्ष के कई ऐसे नेता हैं जिनके अयोध्या जाने पर संशय बरकरार है।
दरअसल, पहले यह कहा जा रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यक्रम का न्योता नहीं मिला है लेकिन अब जेडीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्यमंत्री को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता मिल गया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार अयोध्या जाएंगे।जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेडीयू अध्यक्ष के नाते प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त हुआ है। अब नीतीश कुमार को इसपर फैसला लेना है कि वे अयोध्या जाएंगे या नहीं जाएंगे, पार्टी उनके फैसले से जल्द अवगत कराएगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू इंडी गठबंधन में शामिल है। इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने इसे बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बताते हुए अयोध्या जाने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के साथ साथ विपक्ष के कई अन्य नेताओं ने भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से किनारा कर लिया है। खुद को सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी बताने वाली जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के फैसले पर सभी की नजर हैं।