मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
18-Mar-2023 08:55 AM
By First Bihar
KAIMUR : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद भाजपा नेता काफी आक्रामक हो गए हैं और लागतार नीतीश कुमार पर लॉ एंड ऑडर को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। इसी बीच अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि, बिहार सरकार बदमाशों को संरक्षण देने वाली सरकार है। यहां बदमाश और अपराधी अपने आप को सेफ महसूस करते हैं।
दरअसल, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री कैमूर के मोहनिया में भाजपा के तरफ से आयोजित समारोह में पहुंचे थे। जहां उन्होंने नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री सबसे अधिक अपराधियों को संरक्षण देते हैं। यूपी के बदमाश अब एनकाउंटर के डर से बिहार भाग रहे हैं और यहां नीतीश कुमार उनको संरक्षण दे रहे हैं।
इसके आगे उन्होंने कहा कि, बदमाश ये जानते हैं कि योगी सरकार में हमारी गुंजाइश नहीं है। वो बिहार को अपना सुरक्षित भूमि मानते हैं, उन्हें ये पता है कि अगर हम बिहार आ जाएंगे तो बिहार में महागठबंधन वाली सरकार बदमाशों को संरक्षण देती है इसलिए पनाह लेने के लिए यहां आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि, आपने देखा होगा देश के कई स्थानों से पीएफआई तो कभी बड़े बदमाश बिहार आकर संरक्षण लेते हैं। उनको पता है कि यहां की सरकार को कानून से मतलब नहीं है।