इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
04-Sep-2022 01:20 PM
BEGUSARAI : बिहार में 17 सालों तक बीजेपी के साथ रहने के बाद नीतीश कुमार ने अचानक पाला क्या बदला, बीजेपी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बिहार बीजेपी के तमाम नेता सीएम नीतीश और महागठबंधन की सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बीजेपी को 50 सीटों पर समेटने की बात कहने पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि आजतक कभी भी नीतीश अकेले चुनाव लड़कर सत्ता में नहीं आए और नरेंद्र मोदी को औकात दिखाने चले हैं, अपन बियाह न सूरदास के बरतूहारी।
बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के लोगों तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए सभी दलों का आधिकार है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने 2024 में बीजेपी को औकात दिखाने की बात कही है। गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि अपन बियाह न सूरदास के बरतूहारी। 15-20 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। 2010 में 85 सीटें थी आज घटकर 43 पर आ गए। आजतक कभी भी अकेले चुनाव लड़कर सत्ता में नहीं आए और नरेंद्र मोदी को औकात दिखाने चले हैं।
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जेडीयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलते हुए कहा था कि वे बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के काम पर लग गये हैं। नीतीश ने कहा- 2024 चुनाव में अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा 50 सीटों पर आ जाएगी। सीएम के इस बयान के बाद गिरिराज सिंह ने जेडीयू को आईना दिखाते हुए जमकर हमला बोला है।