बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
25-Mar-2023 12:05 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को रिहा कर दिया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स पूछताछ में एक बड़ा ही चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। गुजरात के सूरत से हिरासत में लिए गए अंकित कुमार से पुलिस ने की पूछताछ में कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, इसलिए उसे रिहा कर दिया गया है।
गिरफ्तार युवक ने बताया कि, होली के मौके पर वह गुजरात से बिहार स्थित अपने गांव आया था। यहां उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली तो उसने गुस्से में आकर सीएम नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दे दी थी। उसने शराब के नशे में युवक ने धमकी दी थी। जांच में उसकी कोई गलत मंशा सामने नहीं आई।
वहीं, पुलिस के अनुसार वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला अंकित गुजरात के सूरत में काम करता है। वह प्रतिदिन शराब का सेवन करता है। होली में जब वह अपने गांव पहुंचा तो उसे पीने के लिए शराब नहीं मिली। लिहाजा शराबबंदी लागू किए जाने से वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नाराज था। युवक ने पुलिस को बताया कि गुजरात जाने के बाद उसने वहां जमकर शराब पी और गूगल से एक न्यूज चैनल का फोन नंबर निकाला। जिसके जरिए धमकी दी गई।
इधर, युवक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को खंगाला। वहीं, उसके पैतृक गांव में भी युवक पर आपराधिक घटनाओं के बारे में जांच पड़ताल की गई। उसके परिजनों और साथियों से भी पूछताछ की गई। लेकिन जांच में पुलिस को युवक का ना तो कोई आपराधिक रिकॉर्ड मिला और ना ही किसी तरह के बड़ी साजिश का पता चला।