RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार Bihar Crime News: मामा घर शादी में आई नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों का सहयोग से पुलिस ने मुख्य आरोपियों को दबोचा Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Bihar News: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे इस जिले लोग, दर्जनों कौवों की मौत से हड़कंप Crime News: बिहार में नशीली दवा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: दो गांवों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, तस्करों की तलाश जारी 77 हजार से ज्यादा स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन, 5 राह-वीरों को किया गया सम्मानित Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar Crime News: कई दिनों से लापता दो नाबालिग लड़के सकुशल बरामद, डांट के डर से छोड़ा था घर Bihar News: पथ निर्माण विभाग के 27 कार्यपालक अभियंताओं की बल्ले-बल्ले...बनाए गए S.E. लिस्ट देखें...
02-Mar-2024 07:12 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विदेश दौरे में बदलाव हुआ है। अब सीएम मार्च महीने के पहली तारीख को नहीं बल्कि दूसरे सप्ताह में विदेश यात्रा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद संजय झा समेत कई अधिकारी भी विदेश जा सकते हैं। इससे पहले नीतीश कुमार ने पासपोर्ट अपडेट कराने के लिए रीजनल पासपोर्ट ऑफिस का दौरा किया था और यहां पासपोर्ट रिन्यूअल की जरूरी प्रक्रिया पूरी की थी।मुख्यमंत्री की यह विदेश यात्रा 7 दिन की हो सकती है।
राज्य सभा के नवनिर्वाचित सदस्य संजय कुमार झा ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सात मार्च को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। देश की सबसे बड़ी साइंस सिटी पटना में 17 एकड़ में बन रही है। इसके लिए इंग्लैंड में मुख्यमंत्री वहां के साइंस म्यूजियम को देखेंगे। पहले से ही प्रोग्राम बन रहा था, लेकिन पॉलिटिकल डेवलपमेंट हो गया, सदन की कार्यवाही शुरू हो गयी। आगे लोकसभा का चुनाव भी होने वाला है।
अभी, हाल में ही मुख्यमंत्री तारामंडल को देखे हैं, फिर साइंस म्यूजियम जाकर देखे। साइंस के सेक्टर में काफी काम हो रहा है, इसके लिए वहां जाएंगे, चार-पांच दिन का कार्यक्रम है। बिहार म्यूजियम की तरह साइंस सिटी भी विश्वस्तरीय बनेगी। मुख्यमंत्री इंग्लैंड जाएंगे तो वहां बिहार में निवेश को लेकर भी विभिन्न क्षेत्र के लोगों से मिलेंगे। बिहार में निवेश के लिए एक बेस बन चुका है, यहां बिजली, पानी एवं विधि व्यवस्था में बेहतर काम हुआ है।
इससे पहले गुरूवार को पासपोर्ट अपडेट कराने के लिए नीतीश कुमार रीजनल पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे और अपना डॉक्यूमेंट जमा करने के साथ आवश्यक प्रक्रिया पूरी की थी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके खासम खास संजय झा, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार और भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि भी विदेश दौरे पर जा सकते हैं।