ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप

नीतीश के नाम पर फिश पार्टी: सीएम के कार्यक्रम में सरकारी मछली की लूट, मुख्यमंत्री के रवाना होते ही टूट पड़े लोग; मुंह देखते रह गए अधिकारी

नीतीश के नाम पर फिश पार्टी: सीएम के कार्यक्रम में सरकारी मछली की लूट, मुख्यमंत्री के रवाना होते ही टूट पड़े लोग; मुंह देखते रह गए अधिकारी

20-Sep-2024 09:08 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: सहरसा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति हो गई जब सीएम के कार्यक्रम से रवाना होते ही वहां मौजूद लोगों के बीच मछली लूटने की होड़ मच गई। जिसके हाथ जितनी मछलियां आईं वह लूटकर भाग निकला। इस दौरान सरकारी अधिकारी मूक दर्शक बनकर तमाशा देखते रह गए।


दरअसल, शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा दौरे पर पहुंचे थे। सहरसा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पहले दिवारी स्थित मां विषहरी मंदिर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद वे अमरपुर के लिए निकल गए। मुख्यमंत्री अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिए, जहां विभिन्न विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया जिसका निरीक्षण किया। 


इसी प्रदर्शनी में से मत्स्य विभाग के द्वारा बायोफ्लोक लगाया गया था। जिसमें ढेर सारी मछलियां तैर रही थीं। वहीं निरीक्षण के बाद जैसे ही नीतीश कुमार अपने उड़नखटोले से हवा में उड़े वैसे ही लोग मछली पर टूट पड़े। देखते ही देखते चंद मिनट में माहौल ही बदल गया। युवा से लेकर बच्चों के हाथों में मछली देखी गई। वहीं युवाओं ने कहा वे नीतीश कुमार को देखने नहीं, मछली लेने आए थे।


बायोफ्लोक में घुसकर बच्चे खूब मस्ती करते नजर आए। वहीं इस दृश्य को अधिकारी बड़े ही मजे से देख रहे थे। वहीं मछली लेकर जा रहे हैं युवा दिव्यांशु कुमार ने बताया कि "नीतीश कुमार से तो उनकी मुलाकात नहीं हुई लेकिन मछली पार्टी आज जरूर होगी, हम लोगों की नजर मछली पर थी जैसे ही नीतीश कुमार निकले वैसे ही सभी युवा मछली पर टूट पड़े। आज नीतीश कुमार के नाम से मछली पार्टी किया जाएगा"।