ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

जनता दरबार में पहुंची महिला की चेन काट ली, नीतीश के सामने लगायी गुहार

12-Jul-2021 03:13 PM

PATNA : मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में आज बड़ी तादाद में महिलाएं फरियाद लेकर पहुंचीं. मुख्यमंत्री के सामने बैठी एक फरियादी महिला ने जब यह खुलासा किया कि जनता दरबार में अंदर आने के दौरान उसकी चेन काट ली गई तो मुख्यमंत्री भी हक्के बक्के रह गए. 


दरअसल महिला जिस शिकायत को लेकर आई थी. वह सुनाने के बाद जब उठकर जाने लगी. तो उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने यह कहा कि जनता दरबार के हॉल में आने के ठीक पहले बाहर किसी लड़की ने उनका सोने का जितिया या काट लिया. 



महिला ने जब यह बात मुख्यमंत्री को बताई तो पहले नीतीश कुमार ठीक से समझ नहीं पाए. फिर वहां खड़े अधिकारियों ने बताया कि महिला बता रही है कि उसका सोने का जितिया जनता दरबार में आने के दौरान काट लिया गया. महिला ने बताया कि उसके साथ यह घटना किसी लड़की ने अंजाम दिया है. 


यह मामला समझने के बाद नीतीश कुमार भी दंग रह गए. उन्होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे मामले को देखिए. आनन-फानन में पटना के जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह और सचिवालय डीएसपी को पूरे मामले की जांच के लिए कहा गया. फरियादी महिला के साथ अधिकारी छानबीन में जुट गए.