BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत Bihar Crime News: पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचे युवक की हत्या, बदमाश ने बैक टू बैक दागी तीन गोलियां Bihar News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, अब DIG जारी करेंगे टेकडाउन नोटिस जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने पिता की ईंट-पत्थर से कूचकर कर दी हत्या, परिजनों में मातम का माहौल LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर Assembly Elections 2026 : आज बजेगा चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस "बाबू, मैं सिर्फ तुम्हारी हूं..." BF से जबरदस्ती शादी करने के लिए बिजली टावर पर चढ़ी GF, चिल्लाकर कहने लगी–"ऐसे कैसे तुम मेरे नहीं हो सकते!"
15-Aug-2022 11:04 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान से ऐलान किया है कि युवाओं को 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी. इसपर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि यह एक ऐतिहासिक फैसला है. जनता की असल मुद्दा यही है. बिहार के हर एक नौजवान के दिल में जो उम्मीद और ख्वाहिश थी, हमलोग साथ मिलकर उसपर काम कर रहे हैं.
डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता की असल मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए. सीएम नीतीश ने जो ऐलान किया है, उसपर चर्चा होने की जरूरत है. 4-5 दिनों से सब लोग कर रहे थे कि आप नौजवानों को कब रोजगार दीजियेगा. आज सीएम ने गांधी मैदान से ऐलान कर दिया है. इससे बड़ा अब क्या होगा. उन्होंने घोषणा किया है कि हमलोग साथ मिलकर युवाओं को नौकरी देने का काम करेंगे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बेरोजगारी हटाना हमलोगों का सबसे बड़ा मुद्दा रहा है. हम लगातार इस मुद्दे का जिक्र करते रहे हैं. जनता ने मुझे वोट भी इसी मुद्दे पर दिया है. बेरोजगारी मुद्दा रहा है और इसे हटाने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे. डिप्टी सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गाँधी मैदान से ऐतिहासिक ऐलान किया है. 10 लाख नौकरियों के बाद 10 लाख अतिरिक्त नौकरियां दूसरी अन्य व्यवस्थाओं से भी दी जाएगी. जज़्बा है बिहारी, जुनून है बिहार, उत्तम बिहार का सपना करना है साकार.