Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
13-Nov-2023 10:43 AM
By First Bihar
PATNA : आप सभी लोगों ने बॉलीवुड का यह गाना ' लंदन देखा पेरिस देखा और देखा जापान ...,' काफी दफे सुना होगा लेकिन अब इसी गाने के जरिए बिहार के राजद नेता लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गहरा तंज कसा है। यह तंज सीएम के प्रजनन वाले बयान पर किया गया है। इसके बाद अब यह पक्का माना जा रहा है कि इससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ेगी।
सुनील कुमार सिंह ने एक बार फिर से नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए सोशल साइट पर अपना फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि "वैसे तो यह फोटो तीन दिन पूर्व Manila Philippines का है, लेकिन मेरे हाथ में गर्व पूर्वक Great INDIA है। परंतु मैं इसे बताना आवश्यक समझता हूं कि कृपया इसे आप Political वाला INDIA मत समझ लीजिएगा! "लंदन देखा, पेरिस देखा और देखा जापान! माइकल देखा, एलविश देखा, सब कुछ देखा मेरी जान।लेकिन सारे जग में कहीं नहीं देखा उनके जैसा दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इन्सान " "हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलबर जानी जितना भी तुम समझोगे तो उतनी होगी हैरानी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी"फिलवक्त आपके अवलोकनार्थ प्रस्तुत कर रहा हूं।"
मालूम हो कि, जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर बिहार में सियासी बवाल मचा है। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव भले ही नीतीश कुमार का बचाव कर रही हों, लेकिन उन्हीं के मुंह बोले भाई और मामा आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह सीएम नीतीश पर तंज कसा है। सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर इशारों-इशारों में सीएम नीतीश के दुर्लभ बुड़बक मूर्ख इन्सान करार दिया है।