अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Oct-2020 04:31 PM
DARBHANGA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "दरभंगा एयरपोर्ट इतना अच्छा बनेगा कि नेशनल क्या इंटरनेशनल भी बन जाएगा." साथ ही उन्होंने कहा की सभी वर्गों को साथ में लेकर चलते हुए, उनके प्रतिनिधित्व और न्याय की चिंता करते हुए बिहार को आगे बढ़ाया है.
दरभंगा ग्रामीण से जदयू प्रत्याशी, डॉ फ़राज़ फातमी ने नीतीश कुमार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने की अग्रिम बधाई देते हुए कहा, "बिहार में हर जगह विकास हुआ है, जिस सामाजिक न्याय के साथ विकास की बात नीतीश कुमार ने कही थी; वो बिहार में हुआ है. उन्होंने बदला नहीं लिया है, बदलाव लाया है और इसी बदलाव के दम पर बिहार आगे बढ़ा रहा हैं."
उन्होंने नीतीश कुमार के द्वारा लागू किये गए शराबबंदी पर जनसभा में मौजूद लोगों से पूछते हुए कहा, "जो लोग शराबबंदी पर उंगलियां उठाते हैं वे जरा इतिहास को पढ़ें. क्या महावीर ने, बुद्ध ने शराबबंदी की बात नहीं की? क्या कुरान में शराब बंदी की बात नहीं हैं ? क्या गुरूनानक ने शराबबंदी नहीं की ? क्या महात्मा गांधी ने शराबबंदी की बात नहीं की? क्या उनकी बातें गलत हैं?" मौजूदा विधायक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "25 साल से दरभंगा ग्रामीण में जो गुंडागर्दी चल रही है उसे खत्म करने के लिए मैं आ गया हूं. जो खिदमत मैंने अब तक की है वो निश्चित रूप से ग्रामीण में भी करूंगा."