ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / दिल्ली दौरे पर हैं सीएम नीतीश, क्या बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को विश...

दिल्ली दौरे पर हैं सीएम नीतीश, क्या बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को विश करेंगे बर्थ डे?

22-Oct-2019 06:20 AM

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम नीतीश सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। उन्हें 23 अक्टूबर को दिल्ली प्रदेश जेडीयू के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होना है। 

दिल्ली दौरे पर आए सीएम नीतीश पर आज सबकी नजरें टिकी होंगी। दरअसल आज यानी 22 अक्टूबर को बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली में मौजूद नीतीश कुमार बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई देंगे। इस बात की उम्मीद इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि पिछले दिनों अमित शाह ने ही इस बात का ऐलान किया था कि बिहार में 2020 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। 

सीएम नीतीश 23 अक्टूबर को दिल्ली के बदरपुर स्थित साईं लीला ग्रांड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में जेडीयू के दो हजार से अधिक सक्रिय सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।