ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / सीएम नीतीश आज करेंगे कैबिनेट की बैठक, होली से पहले टीचरों को मिलेगी...

सीएम नीतीश आज करेंगे कैबिनेट की बैठक, होली से पहले टीचरों को मिलेगी खुशखबरी

24-Feb-2023 09:01 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार कैबिनेट की बैठक करेंगे। नीतीश कुमार आज मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में या बैठक करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री के समाधान यात्रा के कारण कैबिनेट बैठक काफी दिनों से नहीं हो पाई थी। लेकिन अब आज 24 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह 11: 30 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे। इस बैठक में कई विभागों के एजेंडे पर मुहर लगाई जाएगी।


मिली जानकारी के अनुसार,इस कैबिनेट बैठक को लेकर  कई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं कैबिनेट की बैठक को लेकर कई विभागों ने भी अपनी तैयारी कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा की जाएगी और उस पर मुहर लगेगी। इससे पहले 8 फरवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में कुल 18 एजेंड़ो पर मुहर लगी थी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अपने समाधान यात्रा में व्यस्त थे। वहीं यात्रा की समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री की गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ी है।  बिहार विधानसभा का बजट सत्र भी शुरू हो रहा है तो इसलिए यह बैठक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मीटिंग में सरकार कई महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लगा सकती है। 


बताया जा रहा है कि, सातवें चरण शिक्षक नियोजन नियमावली पर इस कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है। इसको लेकर कल खुद शिक्षा मंत्री ने यह बताया था कि, मैंने नियोजन नियमावली पर हस्ताक्षर कर दिया है, अब ये कैबिनेट में जाएगा और इसपर मुहर लग जाएगी। इसके साथ ही महागठबंधन सरकार ने 10 लाख नौकरी का जो वादा किया है हम उस पर कायम हैं और उसे पूरा करके दिखाएंगे। इधर शिक्षा मंत्री के इस एलान से शिक्षक अभ्यर्थियों में उम्मीद की किरण दिख रही है।


आपको बताते चलें कि, कैबिनेट की मीटिंग पर सबकी निगाहेंलगी हुई है। कैबिनेट में उपस्थित होने वाले मुख्य बिंदुओं पर शिक्षक अभ्यर्थियों की नजर टिकी हुई है। अगर कैबिनेट में सातवें चरण के नियमावली को लेकर प्रस्ताव पेश हो जाएगा तो सातवें चरण के शिक्षक नियोजन को लेकर रास्ते खुल जाएंगे। इसके साथ ही इस चरण में करीब दो लाख पदों पर बहाली शुरू हो जाएगी।