पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
29-Dec-2021 09:54 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आज मुजफ्फरपुर में समाज सुधार अभियान यात्रा है. नीतीश कुमार के इस अभियान को लेकर विपक्ष लगातार उन पर निशाना साध रहा है. आज मुजफ्फरपुर में सीएम की यात्रा से पहले राष्ट्रीय जनता दल ने निशाना साधा है.
दरअसल, मुजफ्फरपुर में बालिका गृहकांड हुआ था. अभी तक इसके सारे आरोपियों को सजा नहीं मिल पाई है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड जहां मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की गई. आए दिन बलात्कार व महिला हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में आज सीएम की मुजफ्फरपुर यात्रा को लेकर निशाना साधा है.

राजद ने अपने ट्विटर हैंडल पेज से लिखा है कि बिहार भर के बालिका गृहों और अल्पावास गृहों में बच्चियों व महिलाओं का निरन्तर बलात्कार करनेवालों को लगातार सरकारी संरक्षण देनेवाले मुख्यमंत्री 'समाज सुधार' यात्रा पर निकले हैं! बिहारवासियों के विवेक और बुद्धिमत्ता के साथ इससे बड़ा मज़ाक संभव है?
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के तीसरे चरण के अन्तर्गत आज मुजफ्फरपुर के MIT कैम्पस में सभा को संबोधित करेंगे. इस मौके पर वह नशा मुक्ति, दहेज प्रथा एवं बाल-विवाह उन्मूलन जैसे मुद्दों पर लोगों को जागरूक करेंगे.