ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जमकर हंगामा, झंडा फहराने से पहले दो नेताओं ने...

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जमकर हंगामा, झंडा फहराने से पहले दो नेताओं ने एक-दूसरे को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

26-Jan-2020 01:26 PM

DESK : गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में ख़ुशी की लहार है. आज देश 71वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रहा है. इसी बीच एक अजोबिगरीब घटना एमपी में हुई. जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जमकर हंगामा देखने को मिला. झंडोत्तोलन से पहले ही दो कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए. दोनों एक दूसरे पर थप्पड़ बरसाने लगे. सुरक्षाकर्मियों ने जैसे-तैसे कर दोनों कांग्रेसी नेताओं को हटाया.


मामला मध्य प्रदेश के इंदौर की है. जहां सीएम कमलनाथ के कांग्रेस कार्यालय आने से पहले नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई. बता दें कि कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में मुख्यमंत्री कमलनाथ के झंडा फरहाने से ठीक पहले यह घटना हुई. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों कांग्रेसी नेता एक दूसरे को थप्पड़ जड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव और चंदू कुंजीर के बीच मामूली सी बात को लेकर बहस हुई थी. जिसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दूसरे पर जोरदार तरीके से ताबड़तोड़ थपप्ड़ बरसाने लगे.


यहां देखें दोनों नेताओं की मारपीट -


दोनों नेताओं की मारपीट देख सीएम की सुरक्षा के लिए लगे पुलिस अधिकारी दौड़े-दौड़े आये और दोनों को अलग किया. सीएसपी डीके तिवारी ने चंदू कुंजीर को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया. हालांकि अब तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद क्यों हुआ था. घटना के कुछ ही देर बाद सीएम कमलनाथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे. जहां उनका स्वागत करने के लिए कांग्रेस नेताओं में धक्का-मुक्की शुरू हो गई. इसके बाद सीएम मंच पर पहुंचे और तिरंगा फहराया.