ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें BIHAR NEWS : बेगूसराय में दिनदहाड़े Axis बैंक लूट! 6 नकाबपोश बदमाशों ने 3-4 लाख रुपये लूटे, गार्ड घायल Bihar News: क्लासमेट की पिटाई से छात्रा की मौत, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया गंभीर आरोप BIHAR NEWS : SP के बॉडीगार्ड की दबंगई ! गैस एजेंसी संचालक को धमकी देकर बिना पैसे दिए जबरन उठाया सिलेंडर, ऑडियो और CCTV फूटेज हुआ वायरल कोर्ट में हुआ हंगामा! पत्नी, पति और प्रेमी आमने-सामने, 5 साल का मासूम फंसा बीच में – आप भी पढ़ें कौन ले गया बच्चे को? BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद

Home / news / सीएम आवास को बम से उड़ाने की मिली धमकी, CM योगी आदित्यनाथ के...

सीएम आवास को बम से उड़ाने की मिली धमकी, CM योगी आदित्यनाथ के आवास की बढ़ाई गयी सुरक्षा

12-Jun-2020 05:11 PM

DESK : अभी-अभी बड़ी खबर सामने आ रही है। यूपी के सीएम आवास को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इसके अलावे कई अन्य महत्वपूर्ण जगहों को उड़ाने की धमकी मिली है।


धमकी कॉल सेंटर पर दी गई है। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री आवास, 5 कालीदास मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी है। बम निरोधी दस्ते व डॉग स्क्वायड की मदद से छानबीन की जा रही है।


यूपी पुलिस की इमरजेंसी सर्विस यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।


इस मामले में गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR की तैयारी की जा रही है।


बता दें कि इससे पहले भी सीएम योगी को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र से एक युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया था। यूपी पुलिस को धमकी देने वाले कामरान को महाराष्ट्र एटीएस और यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। कामरान की गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक नई धमकी मिली थी।