Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल
12-Jan-2024 01:40 PM
By First Bihar
MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है, जहां एक निजी स्कूल में एक के बाद एक दो दर्जन से अधिक बच्चे बेहोश हो गए। इस घटना के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना नोटरे डेन स्कूल की है।
दरअसल, निजी स्कूल में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक के बाद एक कई बच्चे अचेत होकर गिरने लगे। इस घटना के बाद स्कूल में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कीटनाशक के छिड़काव के बाद स्कूल में जहरीली गैस फैल गई और बच्चे बेहोश होने लगे।
स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी बच्चों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के अभिभावकों के साथ साथ जिला प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची है और हालात का जायजा ले रहा है। सिविल सर्जन ने कहा है कि बच्चों के तबीयत में पहले से सुधार है।