4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं
02-Apr-2020 07:50 AM
DESK : कोरोना का कहर पूरे देश में जारी है. वहीं महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल सहित कई राज्यों में लगातार मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की जद में सीआईएसएफ के 5 जवान भी आ गए हैं. टेस्ट के बाद पांचों जवानों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. जिसके बाद से हड़कंप मच गया है.
वहीं महाराष्ट्र में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. 24 घंटे में कोरोना से 7 मौत हो गई है, जिसमें से 5 मौत मुंबई में ही हुई है. वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या 335 हो गई है.
इससे पहले मुंबई के सीएसटी रेलवे पुलिस स्टेशन का एक कॉन्स्टेबल भी कोरोना से संक्रमित मिला था. रेलवे पुलिस के इस कॉन्स्टेबल को 30 मार्च को कल्याण के रुकमणी बाई हॉस्पिटल से कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका रिजल्ट पॉजिटिव आ गया है.