ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / CISF के कमांडेंट को शादीशुदा IAS से हुआ इश्क़ , प्यार पाने के...

CISF के कमांडेंट को शादीशुदा IAS से हुआ इश्क़ , प्यार पाने के लिए साजिश रचकर उसके पति को फंसाया

11-Oct-2019 03:03 PM

DELHI : एकतरफा प्यार में पागल 45 साल के CISF के सीनियर कमांडेंट रंजन प्रताप सिंह ने एक ऐसी गलती कर दी कि उसमें वह खुद ही फंस गया. मामला दिल्ली के सीजीओ कंपलेक्स के पास की है. 15 साल पहले आईएएस की तैयारी के दौरान एकतरफा प्यार करने वाले शख्स ने नाकामी का बदला लेने के लिए सीनियर महिला आईएएस के पति को ड्रग्स के जरिए फंसाने की साजिश रची पर इसमें वह खुद ही फंस गया और उसे दिल्ली पुलिस ने एक दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद मामले का खुलासा हो गया. 

news image


बताया जाता है कि बुधवार की शाम दिल्ली पुलिस को किसी ने फोन कर सूचना दी कि सीजीओ कंपलेक्स में इलेक्ट्रॉनिक निकेतन के पास एक व्यक्ति I-20 कार में ड्रग्स लेकर जा रहा है. जिसके बाद पुलिस मौके पर वाहन जांच करने पहुंची और I-20 कार की तालाशी ली तो चरस के छोटे-छोटे कई पैकेट मिले. पुलिस ने कार से 550 ग्राम चरस बरामद किया और कार में बैठे शख्स अमित सावंत को हिरासत में ले लिया. 


पुलिस ने जब पकड़े गए शख्स से पूछताछ की तो पता चला कि वह राजस्थान के एक सीनियर आईएएस अधिकारी के पति हैं और वे विदेश मंत्रालय के कार्यालय में सलाहकार के रूप में काम करते हैं. पूछताछ के दौरान उन्होंने ड्रग्स के बारे में कुछ भी नहीं बताया और फंसाने की बात कही. हाई प्रोफाइल मामला बनता देख पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो देखा कि पर्दे लगी एक कार से 2 लोग आकर अधिकारी के कार में कुछ रख रहे हैं. 


पुलिस ने जब इस घटना की जांच की तो पता चला कि राजस्थान की एक सीनियर आईएएस ऑफिसर के एकतरफा प्यार में पागल होकर सीआईएसएफ के एक सीनियर कमांडेंट ने उनके पति को फंसाने के लिए यह साजिश रची थी. आरोपी ने ही रास्ते में किसी से फोन लेकर पुलिस को कार में ड्रग्स मिलने की सूचना दी थी.  जांच में खुलासा हुआ कि दोनों अलीगढ़ से चरस लेकर दिल्ली आए थे.