Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
08-Jun-2022 03:13 PM
DESK: नशे के लिए कोई इतना गिर सकता है किसी ने सोचा भी नहीं होगा। सिगरेट और खैनी की लत ही ऐसी होती है कि पास ना रहे तो दूसरे लोगों से कभी-कभी मांगना पड़ जाता है। सिगरेट पीने की लत चार युवकों को ऐसी लगी की इसके चक्कर में अब सभी को जेल की हवा खानी पड़ रही है। अब दिन और रात जेल में गुजर रहा है। दरअसल सिगरेट पीने के लिए बदमाशों के पास पैसे नहीं थे लेकिन उन्हें सिगरेट किसी भी तरह पीना था।
तब चारों बदमाशों ने वहां से गुजर रहे नाबालिग से सिगरेट खरीदने के लिए 10 रुपये मांगने लगे। जब नाबालिग बच्चे ने पैसे देने से इनकार कर दिया और जब दस रूपये को लेकर नोकझोंक होने लगी तब बदमाशों ने आव ना देखा ताव चाकू निकाल लिया और चाकू से गोदकर दिनदहाड़े नाबालिग को मार डाला और मौके से फरार हो गया।
मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना देश की राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की है जहां नाबालिक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आनंद पर्वत इलाके में रहने वाले विजय के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।
कैमरे में कैद हुई चारों आरोपियों की तस्वीर के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और चारों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा हो सका। आरोपियों ने बताया कि नाबालिग ने सिगरेट के लिए पैसे नहीं दिए थे। इसी बात पर उनके बीच नोक-झोंक हुई थी और यह घटना हो गई।
दिल्ली पुलिस की DCP (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय प्रवीन, 24 वर्षीय जतिन, 23 वर्षीय अजय और 20 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।