हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
17-Dec-2022 10:44 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां सुबह-सवेरे बदमाशों ने पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लोहिया नगर गुमटी के पास की है। एनएच 31 के किनारे इस घटना को अंजाम दिया गया। दुकानदार ने जब उधार में सिगरेट देने से मना किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
वहीं, घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ई-रिक्शा पर लोड कर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सहरसा जिला के बरियारपुर भौरा के रहने वाले डोमी यादव दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एनएच 31 के किनारे एक गुमटी में दिलखुश कुमार पान की दुकान और अवैध तरीके से गांजा की बिक्री करता था।
मिली जानकारी के अनुसार दिलखुश कुमार अपने मालिक तेघरा के रहने वाले आदित्य कुमार का स्टाफ के तौर पर दुकान चलाता था। वह बचपन से ही अपने मालिक के यहां रहता था। फिलहाल नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक का शव सदर अस्पताल में रखा गया है। दूकान के मालिक ने बताया कि कुछ दिनों से दूकान हटाने के लिए लगातार धमकी भी दी जा रही थी इसी को लेकर उसके कर्मी को गोली मारकर हत्या की गई है।