Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी
20-Aug-2020 06:41 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड ने 2 दिनों के अंतराल के बाद एक बार फिर से हैट्रिक बनाने की तरफ से कदम बढ़ा दिया है। नीतीश कुमार का तीर आरजेडी विधायकों को निशाना बना रहा है। एक बार फिर से आरजेडी के तीन विधायक के जेडीयू का दामन थामने वाले हैं। प्रदेश कार्यालय में दोपहर बाद 2:30 बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
आरजेडी के जो विधायक आज जेडीयू में शामिल होंगे उनमें लालू यादव के समधी चंद्रिका राय का नाम सबसे ऊपर है। परसा विधानसभा सीट से विधायक चंद्रिका राय लंबे अरसे से लालू परिवार और आरजेडी से नाराज चल रहे हैं और यह पहले से तय माना जा रहा था कि वह जेडीयू का दामन थामेंगे। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी के बेटे फराज फातमी भी जेडीयू की सदस्यता लेंगे। फराज फातमी को पिछले दिनों आरजेडी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इन दोनों विधायकों के अलावे तीसरा नाम बेहद चौंकाने वाला है। पालीगंज विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने जयवर्धन यादव भी जेडीयू में शामिल हो रहे हैं। जयवर्धन यादव कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व राम लखन सिंह यादव के पोते हैं और 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे।
प्रदेश जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट के मंत्री विजेंद्र यादव इन नेताओं को जदयू की सदस्यता देंगे। जनता दल यूनाइटेड विधायकों को आगामी चुनाव में अपने सिंबल पर मैदान में उतरेगा। इसके पहले जेडीयू ने आरजेडी के 3 विधायकों को अपने दल में जगह दे दी है।