ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘जनता से झूठ बोलने वाली सरकार किसी का भला नहीं कर सकती’ चुनावी...

‘जनता से झूठ बोलने वाली सरकार किसी का भला नहीं कर सकती’ चुनावी रैली में बीजेपी पर बरसे सहनी

22-Apr-2024 04:57 PM

By First Bihar

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के नेता और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने सोमवार को बांका के कटोरिया, पूर्णिया के बौंसा और धमदाहा में राजद प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों से मोदी की सरकार को बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता से झूठ बोलने वाली सरकार कभी भी आम जनता का भला नहीं कर सकती है। 


मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के लोग हर महीने पांच किलो अनाज देने का ढिंढोरा पीट कर इसे विकास से जोड़कर बता रही हैं। इससे बड़ा हास्यास्पद क्या हो सकता है कि 10 साल तक सत्ता में रहने वाली सरकार पांच किलो अनाज की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार भी राशन देने का काम किया करती थी।


उन्होंने जनता को मालिक बताते हुए कहा कि सही अर्थ में जनता ही मालिक होती है, लेकिन आज सरकार खुद को मालिक समझने लगी है। तेजस्वी यादव को भाई बताते हुए उन्होंने कहा कि 17 महीने की सरकार में तेजस्वी ने दिखा दिया कि सरकार गरीबों को लेकर कैसे काम करती है। सरकार 17 महीने में पांच लाख लोगों को नौकरी उपलब्ध कराई, आज इन घरों में खुशियां हैं। 


सहनी ने लोगों से खासकर वीआईपी के कार्यकर्ताओं से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि यही सही समय है जब झूठ बोलने वाली और वादा नहीं पूरे करने वाली सरकर को बदल दिया जाए।