बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल
15-Mar-2021 11:19 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान खर्च को लेकर भुगतान में फर्जीवाड़े का मामला आज सदन में उठा विधानसभा में आरजेडी के विधायक ललित यादव ने इससे जुड़ा सवाल सदन में उठाया था, जिसके जवाब में सरकार ने यह कहा कि पटना जिले में चुनावी खर्च में गड़बड़ी की बात सामने आने के बाद जांच कराई जा रही है और बगैर जांच पूरा हुए किसी को एक रुपए का भी भुगतान नहीं किया जाएगा.
RJD विधायक ललित यादव ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि पटना में 42 करोड़ की फर्जीबाडे़ की बात सामने आई है. समाचार पत्रों में भी इस संबंध में खबर आई थी लेकिन सरकार ने दोषियों के ऊपर क्या कार्यवाई की यह बात अब तक स्पष्ट तौर पर सामने नहीं आ पाई. ललित यादव ने कहा कि टू व्हीलर गाड़ी का नंबर डाल फोर व्हीलर का भुगतान लिया गया. इसके जवाब में सरकार की तरफ से प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि गड़बड़ी की जानकारी पटना डीएम की तरफ से कराई गई. जांच में ही मालूम पड़ी है और अब जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती किसी को एक पैसे का भुगतान नहीं किया जाएगा.
दलितों ने कहा कि क्या अन्य जिलों में भी इस तरह की गड़बड़ी हुई है. सरकार को यह बताना चाहिए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अलग-अलग जिलों से जानकारी जुटाई जा रही है लेकिन फिलहाल पटना जिले में ही मामला सामने आया है और सरकार इस मामले को लेकर काफी सचेत है.