Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
11-Jan-2022 01:38 PM
DESK : उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. कोरोना काल में हो रहे इस चुनाव से पहले तेजी से नेता मंत्री कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं. अब खबर आ रही है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं.
राधा मोहन सिंह ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखने के बाद खुद को घर में आइसोलेट किया है. राधा मोहन सिंह ने अपील की है कि जो लोग मेरे संपर्क में आए कृपया वो अपनी जांच जरूर करा लें. मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं.
बताया जाता है कि बीते दिनों यूपी में सीटों के बंटवारे को लेकर लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ व पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक थी. इस बैठक से निकलने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा था.

संक्रमित होने की जानकारी उन्होंने खुद फेसबुक व ट्विटर के माध्यम से सार्वजनिक की है. फिलहाल वे उत्तरप्रदेश में संगठन प्रभारी के रूप में चुनावी दौरे पर हैं. भाजपा चुनाव से जुड़े कई अन्य वरीय भाजपा नेता भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं.